फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: एसपी गोंडा से मिला व्यापारियों का प्रतिनिधिमंडल

विज्ञापन
एसपी गोंडा से मिला प्रतिनिधिमंडल। स्रोत-संगठन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

संतकबीरनगर। खलीलाबाद नगर पालिका के पूर्व चेयरमैन श्याम सुंदर वर्मा के साथ एक प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को गोंडा के पुलिस अधीक्षक से मिलकर ज्ञापन दिया।
पूर्व चेयरमैन ने कहा कि 19 अप्रैल को गोंडा के छपिया थाना फुलपुरवा में सर्राफा व्यापारी समर कसौंधन को दिनदहाड़े गोली मारकर लूटने की वारदात को अंजाम दिया गया। इससे सर्राफा कारोबारियों में आक्रोश है। सर्राफा व्यापारी अपने को सुरक्षित महसूस नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

नरहरी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष धर्मेंद्र उर्फ बबलू वर्मा ने कहा कि उनका संगठन सर्राफा व्यापारियों और सोनार समाज के हित के लिए संघर्ष करने के लिए तैयार है। सर्राफा व्यापारी समर कसौंधन के साथ हुई वारदात का शीघ्र खुलासा किया जाए। प्रतिनिधि मंडल में प्रबल मलानी, चेयरमैन दुर्गेश कुमार सोनी, कुंदन लाल वर्मा, मंगल प्रसाद वर्मा, शिव कुमार वर्मा आदि लोग शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें