फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: रांग साइड ड्राइविंग पर कसेगा शिकंजा

Mon, 12 Jan 2026 01:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। गलत साइड ड्राइविंग पर संभागीय परिवहन विभाग शिकंजा कसेगा। कारण कि विपरीत साइड से गाड़ी घुसाने से यातायात व्यवस्था में अवरोध हो जाता है। इसके लिए एआरटीओ की तरफ से जांच अभियान चलाया जाएगा। जांच के दौरान जो भी वाहन चालक गलत साइड ड्राइविंग करते मिलेंगे उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

दूरी बचाने के चक्कर में दो पहिया एवं चार पहिया वाहन चालक के साथ ही बड़े काॅमर्शियल वाहन भी उल्टी दिशा से वाहन लेकर निकल पड़ते हैं। ऐसे में एक ही दिशा में दोनों तरफ से आ रहे वाहन को आगे निकलने में दिक्कत पैदा होती है और जाम की स्थिति बन जाती है। इससे यातायात व्यवस्था भी प्रभावित होती है।
मेंहदावल बाईपास ओवरब्रिज पर रांग साइड ड्राइविंग आम बात है। बड़ी गाडियां आकर यातायात व्यवस्था को बिगाड़ देती हैं। इस पर रोक लगाने के लिए सड़क सुरक्षा माह में एआरटीओ की तरफ से अभियान चलाया जाएगा। जो भी वाहन उल्टी दिशा से आते या जाते पाए जाएंगे, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। एआरटीओ प्रियंवदा सिंह ने बताया कि रांग साइड से वाहन चालक खुद के साथ ही दूसरों के लिए मुसीबत बनते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें