क्षेत्र के छपिया गांव में सोमवार को भोजपुरी गाने के कलाकार सुरेश रजा और नायिका मुस्कान ने अपने एल्बम दुबराइल जाता रजा जी के पहले गाने की शूटिंग शुरु की। पौली क्षेत्र में पहली बार किसी गाने की शूटिंग की गई जो क्षेत्र वासियों के लिए एक नई बात थी । शूटिंग शुरू होने से पहले ही नायक- नायिका को देखने के लिए भीड़ जमा हो गई। तीन घंटे शूटिंग चली, तब तक लोग खड़े होकर शूटिंग का मजा ले रहे थे। शूटिंग के दौरान भोजपुरी गाना लेखक भीम एस गौतम और संजय शर्मिला के साथ भोजपुरी गायाकार साधना,सरगम,नीलम ,सागर एवं ग्राम प्रधान अनिल कुमार भी मौजूद रहे।
भोजपुरी कलाकार सुरेश रजा पौली ब्लॉक के कोहलवां गांव के एक गरीब परिवार में पैदा हुए। उन्हें पढ़ाई के समय से ही गाना गाने और डांस करने का शोक था। जब वह 12 साल के थे तभी पहली बार नौटंकी के स्टेज पर गाने के साथ डांस किया था जहां लोगों ने खूब तारीफ की। सुरेश रजा ने बताया कि उनके अंदर एल्बम बनाने और भोजपुरी रफ़ल्म में काम करने का जनून सवार होगया। 15 साल की उम्र में उनका पहला एल्बम सवरा के बाटा तारु हमारा के डॉटा तारु निकाला था। जिस में उनके माता पिता जीजा और मामा ने पैसा खर्च किया था, जो पुरी तरह सफल नहीं हुआ। उसी दौरान आकाश बड़ी बस्ती एवं एफ एम 90.4 बस्ती में मेरे गाने का सीधा प्रसारण किया गया। उस से कुछ और हौसला बना। तभी मय ने मुम्बई जाने का फैसला किया और एक साल तक फिल्मी दुनिया में भटकता रहा। काम के लिए तब जाकर अचानक बंधन रफ़ल्म के प्रोड्यूसर यसवंत जी से मुलाकात हुई, उन्होंने सहारा दिया और फिल्म में साइड में काम करने को कहा। तीन फिल्मों में काम दिया। बंधन, बैंडबाजा बारात, और सरकार रजा में उसी के साथ खाली समय में आर्केस्ट्रा में काम करके पैसा इकठ्ठा करने लगा ताकि इस भोजपुरी गाने के कंपटीशन में लोगों को पीछे छोड़ सकू यही प्रयास है। भोजपुरी एल्बम बनाने के लिए प्रेरित किया । नए एल्बम बनाने में प्रधान अनिल कुमार जी ने भी सहयोग किया।