संतकबीरनगर। मेड़ टूटने की बात पर हुए विवाद में दंपती को लाठी-डंडों से पीटकर घायल कर दिया गया। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कोतवाल जय प्रकाश दूबे ने बताया कि जंगल कला गांव निवासी रविंद्र साहनी ने पुलिस को तहरीर दी है। उन्होंने बताया कि 12 नवंबर को दोपहर करीब 2:30 बजे गांव के रामरूप, साहिल और प्रहलाद से मेड़ टूटने पर विवाद हुआ। तीनों ने गालियां देते हुए रविंद्र को लात-घूंसों और लाठी-डंडों से पीटा। बीच-बचाव करने पहुंची उनकी पत्नी संजू देवी को भी मारा गया। संवाद
ब