फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: बच्चों के विवाद में घर में घुसकर मारपीट, हाथ की अंगुली टूटी

विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। बखिरा थाना क्षेत्र के खरवनिया गांव में बच्चों के विवाद में एक व्यक्ति के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि गालियां देने से मना करने पर दो लोगों ने उसके घर में घुसकर लाठी-डंडे से पिटाई कर दी। मारपीट में पीड़ित के दाहिने हाथ की एक उंगली टूट गई। पुलिस से शिकायत के बावजूद कार्रवाई न होने पर पीड़ित ने न्यायालय का दरवाजा खटखटाया। न्यायालय के आदेश पर बखिरा पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एसओ दिलीप सिंह ने बताया कि खरवनिया गांव निवासी जब्बार उर्फ गब्बर ने न्यायालय में दिए प्रार्थनापत्र में जानकारी दी कि 21 अगस्त की शाम करीब पांच बजे बच्चों के विवाद में गांव के मो. रजा और अतीबुन्निशा उसके दरवाजे पर पहुंचे। दोनों ने उसे गालियां देनी शुरू कर दीं। विरोध करने पर आरोपी मारने के लिए दौड़े। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें