धनघटा। बिजली उपकेंद्र हरिहरपुर से जुड़े छितही गांव में सोमवार को बिजली विभाग जांच अभियान चलाएगा। पुलिस की मौजूदगी में डोर-टू-डोर स्मार्ट मीटर लगाया जाएगा। बिजली चोरी की जांच की जाएगी। अवर अभियंता सुनील कुमार यादव ने बताया कि पूर्व में छितही गांव में चेकिंग अभियान में विवाद हो चुका है। इसके चलते इस बार भी विवाद, मारपीट की आशंका है। उन्होंने बताया कि महुली पुलिस को पत्र देकर पूर्व मामले को अवगत कराते हुए सोमवार को छितही में स्मार्ट मीटर लगाने के साथ चेकिंग के लिए फोर्स की मांग की गई है। संवाद