संतकबीरनगर। सीएचसी खलीलाबाद में शनिवार को पांच लाख तक की निशुल्क इलाज की सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से पात्र नौ लोगों का आयुष्मान कार्ड बनाया गया। सीएचसी अधीक्षक डॉ. उमर हसमत अंसारी ने बताया कि आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए शुक्रवार को कैंप लगाया गया। इसमें पात्र लोगों का आयुष्मान कार्ड बनाया गया। इस दौरान नौ पात्र लोगों का आयुष्मान कार्ड बनाया गया। उन्होंने बताया कि आगे भी शिविर लगाकर पात्र लोगों का आयुष्मान कार्ड बनाया जाएगा। संवाद