संतकबीरनगर। आशा और आशा संगिनी के लंबित भुगतान को लेकर मिशन निदेशक सख्त हो गई हैं। उन्होंने सभी सीएमओ को पत्र भेजकर मार्च 2025 के कमिटेड पारिश्रमिक भुगतान कराने के लिए निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने भुगतान बिल राज्य स्तर पर प्रेषित करने के संबंध में प्रमाण पत्र मांगा है।
आशा और आशा संगिनी लंबे अरसे से भुगतान सहित अन्य समस्याओं व मांगों को लेकर आंदोलन कर रहीं है। आशा और आशा संगिनी जहां निश्चित मानदेय दिए जाने और राज्य कर्मचारी घोषित करने की मांग कर रही हैं वहीं मार्च 2025 का कमिटेड किए गए पारिश्रमिक के भुगतान सहित अन्य लंबित भुगतान की मांग भी उठा रही है। इस मामले में अब मिशन निदेशक पिंकी जोवल ने सीएमओ को पत्र भेजकर प्राथमिकता के आधार पर कमिटेड किए गए धनराशि का भुगतान कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहाकि बजट लिमिट जारी होने के बाद भी भुगतान न होना खेद जनक है। उन्होंने निर्देश दिया है कि मार्च 2025 सहित लंबित पारिश्रमिक के भुगतान की बिल राज्य स्तर पर भेजें और इसका प्रमाण पत्र उपलब्ध कराएं कि भुगतान के लिए राज्य स्तर पर बिल भेज दिया गया है। वैसे जिले में कुल 1980 आशा और आशा संगिनी कार्यरत है, जिसमें से मार्च 2025 को सिर्फ तीन ब्लॉकाें का ही भुगतान हुआ है।
0
मिशन निदेशक का पत्र प्राप्त हुआ है। प्राथमिकता के आधार पर आशा और आशा संगिनी का लंबित भुगतान कराने के लिए कदम उठाया जा रहा है। -डॉ. रामानुज कन्नौजिया, सीएमओ