फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: युवक पर दुष्कर्म का केस दर्ज

Wed, 26 Apr 2023 12:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। शादी का झांसा देकर युवती से संबंध बनाने के आरोपी पर पुलिस ने दुष्कर्म का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

आरोप है कि आरोपी युवक युवती को दिल्ली ले गया और 16 दिन तक कमरे में साथ रहा। बाद में शादी से इन्कार कर दिया। एक सप्ताह पूर्व दिल्ली से लाकर युवती को खलीलाबाद स्टेशन पर छोड़ कर भाग गया। मंगलवार देर शाम युवती ने आरोपी पर धनघटा थाने में दुष्कर्म और उसके मां-बाप पर अपशब्द कहने और जानमाल की धमकी देने का आरोप लगाकर केस दर्ज कराया।
विज्ञापन

पीड़ित युवती का आरोप है कि उसके गांव का रहने वाला आरोपी शादी का झांसा देकर करीब डेढ़ साल से उससे संबंध बनाया था। 29 मार्च को उसे बहला-फुसलाकर दिल्ली ले गया था। एसओ जयवर्धन सिंह ने बताया कि आरोपी पर दुष्कर्म और उसके मां-बाप पर अपशब्द कहने और जानमाल की धमकी देने का केस दर्ज किया। पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया जाएगा। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें