फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: जान से मारने की धमकी का केस दर्ज

Sun, 16 Nov 2025 01:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। कोतवाली क्षेत्र के करौता निवासी प्रेमचंद्र की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने जान से मारने का केस दर्ज किया है। प्रेमचंद्र पुत्र रामनाथ ने तहरीर में बताया कि 8 नवंबर की शाम करीब तीन बजे गांव के ही ओमप्रकाश अपने खेत का पुआल जला रहा था। आरोप है कि लापरवाही से फैलती आग उनके गन्ने के खेत तक पहुंच गई, जिससे पूरी फसल जल गई। प्रेमचंद्र के अनुसार, जब वह हरजाने की मांग लेकर ओमप्रकाश के पास पहुंचे, तो उसने उन्हें गाली-गलौज करते हुए झगड़ा करने की कोशिश की और जान से मारने की धमकी भी दी। कोतवाल पंकज कुमार पांडेय ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें