संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद पुलिस ने दहेज हत्या के आरोपी को शनिवार को गिरफ्तार किया। उसे न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया। वहां से उसे जेल भेज दिया गया। कोतवाल पंकज कुमार पांडेय ने बताया कि 13 नवंबर को अंजान शहीद कस्बा मगहर निवासी मोहम्मद आलम पुत्र अतीउल्लाह ने तहरीर दी कि उनकी बेटी की शादी सरफराज के साथ जनवरी में हुई थी। ससुराल वाले बेटी को दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे। तंग आकर बेटी ने आत्महत्या कर ली। पुलिस ने पति समेत सात लोगों पर केस दर्ज किया था। आरोपी पति सरफराज आलम को शनिवार को मगहर कस्बे से गिरफ्तार किया गया। संवाद