महुली। महुली थानाक्षेत्र के झिंगुरापार गांव में ग्राम प्रधान फिरोज और उनके दो पुत्रों अफजल और फैसल पर महिला और उसके पिता को बुरी तरह पीटने का आरोप है। इस मामले में पुलिस ने ग्राम प्रधान, उसके दो बेटों समेत पांच लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। महुली थानाक्षेत्र के झिंगुरापार गांव की पुष्पा पत्नी जीतनारायण ने पुलिस को तहरीर दी है कि 13 नवंबर की सुबह करीब 9 बजे वह अपने खेत की तरफ जा रही थी। इस दौरान पुरानी रंजिश में ग्राम प्रधान फिरोज अपने पुत्रों अफजल और फैसल के साथ आए। उनके साथ दो अन्य लोग भी थे। इन लोगों ने मिलकर मुझे तथा मेरे पिता को बुरी तरह से मारना शुरू कर दिया। दोनों को गंभीर चोटें आईं। किसी तरह से भागकर उन लोगों ने अपनी जान बचाई। तहरीर के आधार पर महुली पुलिस ने प्रधान समेत तीन नामजद व दो अज्ञात के विरुद्ध बलवा, मारपीट तथा अन्य गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। थानाध्यक्ष रजनीश राय ने बताया कि केस दर्ज करके आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।