लोहरौली। दुधारा थाना क्षेत्र के कोहरियांवा गांव में मारपीट के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। प्रार्थना पत्र में पीड़ित मोहम्मद अशरफ ने बताया कि 7 नवंबर को शाम 7 बजे उनका लड़का मोहम्मद फैजान गांव में किराना की दुकान पर सामान लेने गया था। उसी दौरान गांव के अबू ताहिर उर्फ राजू ने बेटे को बेवजह मार दिया। जब वह शिकायत लेकर उसके घर पर गया तो अबू ताहिर उर्फ राजू व इब्राहिम गाली देने लगे। मना करने पर लाठी से उसके सिर पर प्रहार कर दिया। उसका सिर फट गया। विरोध करने पर बेटे समेत उसे मारापीटा और जान से मारने की धमकी दी। एसओ अरविंद शर्मा ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्जकर लिया गया है। संवाद