संतकबीरनगर। खलीलाबाद कोतवाली पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर सात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। कोतवाल पंकज कुमार पांडेय ने बताया कि कोर्ट में दी शिकायत पत्र में तामेश्वरनाथ गांव निवासी सावित्री ने बताया कि 11 जून को रात लगभग 8 बजे वह अपना घरेलू कार्य कर रही थी और परिवार के लोग घर पर मौजूद थे। उसी दौरान बच्चों के विवाद को लेकर पटीदार शेषमन उन्हें व परिवार के लोगों को गाली दे रहे थे। गाली देने से मना करने पर उन्होंने अपने परिवार के अमित, रेनू, करिश्मा, ज्योति, अमन और सूरज को बुलाया। जबरिया उनके घर में सभी लोग घुसकर गर्भवती चंद्रकला और उनको मारापीटा। गले में पहने सोने के चेन को तोड़कर लूट लिया। थाना पर जाने पर सुलह समझौता की बात चल रही थी। 13 जून को देर शाम 7 बजे विपक्षियों ने घर में घुसकर मारपीट की। संवाद