संतकबीरनगर। बेलहर कला थानाक्षेत्र के छोटी अकोलही गांव के लोगों ने बृहस्पतिवार को एसपी कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया। लोगों को आरोप था कि एक समुदाय के लोग उनके पूजा में बाधा डालने का काम कर रहे हैं। जानबूझकर उनके द्वारा माहौल खराब करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने इस तरह के लोगों पर केस दर्ज कराने की मांग की है। इस मामले में पुलिस ने नाै लोगों पर केस दर्ज कर लिया है।
पुलिस अधीक्षक कार्यालय पर सोनू गौड़ के नेतृत्व में पहुंचे लोगों का कहना था कि वह बेलहरकला क्षेत्र के छोटकी अकोलही गांव के निवासी हैं। गांव के पूरब काली मंदिर है। वह काली मंदिर पर पूजा करने के लिए जा रहे थे तो गांव के ही कुछ लोग लाठी डंडा लेकर गाली देते हुए दौड़ा लिया। आरोप है कि एक के हाथ में बंदूक भी थी।