फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल लकड़ी मिस्त्री की इलाज के दौरान मौत

Sat, 28 Jun 2025 11:37 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- महुली थाना क्षेत्र के सिदाही गांव के मोड़ के पास हुआ हादसा
विज्ञापन


- महुली थाना क्षेत्र के छितही गांव का रहने वाला था मृतक

धनघटा। बस्ती-महुली मार्ग पर सिदाही गांव के मोड़ के पास शनिवार को पूजा करके साइकिल से घर लौट रहे लकड़ी कारीगर को अज्ञात वाहन से टक्कर मार दी। लोग उपचार के लिए पहले सीएचसी नाथनगर फिर जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। हालत नाजुक होने पर बीआरडी मेडिकल काॅलेज में भर्ती कराया गया। दोपहर बाद उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

महुली थानाक्षेत्र के ग्राम छितही निवासी मनीराम (48) पुत्र राम दौड़ फर्नीचर कारीगर के रूप में देईसाड स्थित एक दुकान पर काम करता था। परिजनों के अनुसार वह दो महीने पूर्व चारों धाम यात्रा कर लौटा था। रोज की तरह शनिवार को साइकिल से मनीराम शर्मा बगल के कलुआपुर स्थित एक मंदिर पर पूजा करने गया था। साइकिल से घर लौट रहे थे। इसी दौरान जैसे ही महुली-बस्ती मार्ग पर सिदाही गांव के मोड़ के पास अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में साइकिल क्षतिग्रस्त हो गई। सड़क पर गिरकर मनीराम गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन-फानन में उपचार के लिए पहले सीएचसी नाथनगर बाद में जिला अस्पताल ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर बीआरडी कालेज गोरखपुर में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान दोपहर बाद मनीराम की मौत हो गई। सूचना मिलते ही घर में कोहराम मच गया। चीख पुकार से गांव दहल उठा। मृतक की पत्नी मीरा बेसुध हो गई। बार-बार बेहोश हो जा रही थी। मृतक की तीन विवाहित बेटियां हैं। घर में एक मात्र कमाऊ की मौत से आर्थिक संकट खड़ा हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें