फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: आज लगेगा कैंप, मतदाता सूची में जुड़वाएं नाम

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सेमरियावां। विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान के तहत निर्वाचक नामावली में नए मतदाताओं के नाम शामिल कराने के लिए प्रशासन ने जागरूकता अभियान तेज कर दिया है। इसी क्रम में बुधवार को सेमरियावां ब्लाॅक के रायपुर छपिया उर्फ ठोका गांव में तहसीलदार खलीलाबाद अनुराग कुमार यादव ने क्षेत्रीय लेखपाल सत्येंद्र कुमार, सुपरवाइजर जितेंद्र कुमार और ग्राम प्रधान/प्रशासक के साथ घर-घर जाकर लोगों को मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए जागरूक किया।

इस दौरान अधिकारियों ने पात्र युवाओं और ऐसे लोगों से, जिनका नाम अभी तक निर्वाचक नामावली में दर्ज नहीं है, निर्धारित प्रक्रिया के तहत आवेदन करने की अपील की। उन्होंने बताया कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में प्रत्येक पात्र नागरिक का मतदाता सूची में नाम होना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तहसीलदार ने बताया कि 27 नवंबर को गांव में विशेष कैंप लगाया जाएगा। इसमें पात्र नागरिकों के नाम मतदाता सूची में शामिल कराने के लिए आवेदन लिए जाएंगे। उन्होंने ग्रामीणों से कैंप में पहुंचकर इस सुविधा का लाभ उठाने की अपील की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें