फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डकैतों ने पीट कर महिला को मार डाला

Tue, 21 Oct 2014 05:30 AM IST
Sant kabir nagar
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। रविवार की रात कोतवाली क्षेत्र के उसका कला मोहल्ले मेें बदमाशों ने एक व्यक्ति के घर में घुस कर लूटपाट की। विरोध करने पर एक महिला को डंडे से सिर पर प्रहार कर दिया जिससे उसकी मौत हो गई। जबकि गृहस्वामी गंभीर रूप से घायल हो गए। चीख पुकार पर जबतक मोहल्ले के लोग जुटे तबतक बदमाश भागने में सफल रहे। सूचना पर रात में ही एसपी, एएसपी, सीओ मय फोर्स मौके पर पहुंच गए। सोमवार को आईजी एसके माथुर और डीआईजी लक्ष्मी नारायण ने भी घटना स्थल का निरीक्षण किया। डॉग स्क्वायड को भी मौके पर बुलाया गया।
विज्ञापन

इधर, घायल को सीएचसी खलीलाबाद के चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
बिहार प्रांत के बेतिया निवासी जीवन वर्मा शुगर मिल खलीलाबाद में लिपिक पद से कुछ साल पहले सेवानिवृत्त हुए थे। शहर के एबीएम इंटर कॉलेज के समीप मकान है। उनके दो बेटे हैं। बड़े बेटे 32 वर्षीय मनोरंजन वर्मा अपनी पत्नी बेबी और मासूम बेटे प्रियम और बेटी दिव्यम के साथ उनके साथ रहते हैं। मनोरंजन परचून की दुकान चलाते है। रविवार की रात आठ-दस की संख्या में बदमाश उनके दरवाजे का फाटक तोड़ कर अंदर घुस गए और लूटपाट की। विरोध करने पर बदमाशों ने मनोरंजन वर्मा के सिर पर डंडे से प्रहार कर घायल कर दिया।
पति का बचाव करने पर पत्नी बेबी के सिर पर भी बदमाशों ने डंडे से प्रहार कर घायल कर दिया। पीड़ित के घर के बगल में रहने वाले उसके रिश्तेदार विजय कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि बदमाशों की संख्या आठ-दस देखी गई। बदमाश कच्छा बनियान पहने हुए थे और हाथ में डंडा लिए थे। घायलों को सीएचसी खलीलाबाद ले जाते समय रास्तें में ही पत्नी बेबी की मौत हो गई। सोमवार को डॉग स्क्वायड की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन कोई सुराग नहीं लग पाया। आईजी एसके माथुर ने मौके पर पहुंच कर निरीक्षण किया। इधर पुलिस ने विजय श्रीवास्तव की तहरीर पर चोरी की नीयत से घर में घुसना और विरोध करने पर घायल कर मृत्यु कर देने के मामले में आठ-दस अज्ञात लोगों पर मुकदमा दर्ज किया। एसपी रोहन पी कनाय ने बताया कि घटना के वर्कआउट के लिए कोतवाली पुलिस के साथ स्वाट टीम को लगा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें