फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

487 पशुओं का टीकाकरण हुआ

Mon, 20 Oct 2014 05:30 AM IST
Sant kabir nagar
विज्ञापन
विज्ञापन
बखिरा। क्षेत्र के बूदीपार, बरईपार व बेलहसा गांव में बुधवार को पशु चिकित्सा विभाग की टीम पशुओं को टीकारण करने के लिए पहुंची। बघौली के पशुचिकित्साधिकारी डॉक्टर अतुल कुमार सिंह की अगुआई में टीम ने खुरपका, मुंहपका से पीड़ित 487 पशुओं को टीका लगाया। पशु चिकित्साधिकारी ने बताया कि पशुओं के रहने के स्थल को स्वच्छ रखकर पशुपालक उन्हें अनेकों बीमारियों से सुरक्षित रख सकते हैं। किसी प्रकार की जानकारी के लिए पशु चिकित्सा कार्यालय पर आकर पशुपालक अपनी सभी समस्याओं का समाधान ले सकते हैं। पशुधन प्रसार अधिकारी रामनरायन ने बताया कि बूंदीपार में 232, बरईपार में 130, बेलहसा में 125 पशुओं में टीकाकरण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें