फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

11 माह बाद भी नहीं मिला नियुक्ति पत्र

Mon, 13 Oct 2014 05:30 AM IST
Sant kabir nagar
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। अंशकालिक अनुदेशकों की बैठक रविवार को जूनियर हाईस्कूल खलीलाबाद में जिलाध्यक्ष संजय यादव की अध्यक्षता में हुई। बैठक में चतुर्थ काउंसिलिंग के अनुदेशकों के नियुक्ति पत्र न मिलने को लेकर चर्चा की गई।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष ने कहा कि 39 अनुदेशकों की चतुर्थ काउंसिलिंग हुए 11 माह बीत गए, लेकिन अभी तक नियुक्ति पत्र जारी नहीं किया गया। जिससे अनुदेशक अभ्यर्थी परेशान हैं। रोजाना विभाग के चक्कर लगाने के बावजूद शिक्षा विभाग के अधिकारी कोई समुचित जवाब नहीं दे रहे है। निर्णय लिया गया कि 13 अक्टूबर को डीएम को ज्ञापन दिया जाएगा। इस मौके पर दिवाकर, आशुतोष त्रिपाठी, पूनम विश्वकर्मा, सुनील दुबे, अमरनाथ मौर्य, विनोद कुमार, शशिप्रभा पांडेय, माधुरी मिश्र, रवि कुमार, दिनेश, शिव प्रताप, संजय, संध्या त्रिपाठी, कंचन चौधरी समेत अन्य अनुदेशक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें