संतकबीरनगर। एचआरपीजी कॉलेज में बीएड काउंसिलिंग के लिए अंतिम दिन शुक्रवार को अभ्यर्थियों की भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह आठ बजे से शुरू हुई काउंसिलिंग के दौरान बार-बार सर्वर में दिक्कत आने के कारण घंटों काउंसिलिंग बाधित रही। इस कारण रात सवा तक कुल 1800 अभ्यर्थियों में 1030 ही काउंसिलिंग करा पाए थे। वहीं गुरुवार को हुए हंगामे को देखते हुए शुक्रवार को कॉलेज पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रही।
काउंसिलिंग के सह प्रभारी डॉक्टर पूर्णेश नारायण सिंह ने बताया कि शुक्रवार को काउंसिलिंग के अंतिम दिन था। सर्वर में दिक्कत के कारण रात सवा दस बजे तक 1800 में अभ्यर्थियों 1030 अभ्यर्थी ही काउंसिलिंग करा पाए थे। उन्होंने बताया कि जब सभी अभ्यर्थियों की काउंसिलिंग नहीं हो जाती तब तक काउंसिलिंग जारी रहेगी। वहीं काउंसिलिंग के देर रात तक अभ्यर्थी कॉलेज गेट पर अपनी बारी का इंतजार करते रहे।