फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चाकू की नोक पर किशोरी से रेप

Sun, 06 Apr 2014 05:30 AM IST
Sant kabir nagar
विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मसिंहवा। क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली एक किशोरी को चाकू दिखाकर दुष्कर्म किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। घटना शुक्रवार रात की है। पीड़ित लड़की अपनी मां और दादी के साथ नाच देखने गई थी। उसके परिजनों ने शनिवार शाम को थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन

क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार रात में नाच हो रही थी। एक 15 वर्षीय किशोरी अपनी मां और दादी के साथ नाच देखने गई हुई थी। कुछ देर नाच देखने के बाद लड़की किसी काम से कुछ दूरी पर चली गई। लौटते समय रास्ते में पीछे से दो व्यक्तियों ने उसे पकड़ लिया और अरहर के खेत में उठा ले गए। आरोप है कि एक युवक ने चाकू दिखाकर धमकाया और दूसरे युवक ने दुष्कर्म किया। पूरी रात वह खेत में बेहोश पड़ी रही। सुबह होश आया तो घर गई और परिजनों को आपबीती सुनाई। पीड़ित को परिजन साथ लेकर थाने गए और तहरीर दी। एसओ धर्मसिंहवा शमशेर बहादुर सिंह ने बताया कि जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें