फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आर्मी जवान के घर चोरी

Tue, 04 Mar 2014 05:30 AM IST
Sant kabir nagar
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। खलीलाबाद शहर के कोईरीपुरवा मोहल्ला निवासी एक आर्मी के जवान के खाली मकान में रविवार की रात चोर छत की सीढ़ी के रास्ते घुस गए और लाखों रुपये का सामान उठा ले गए। पीड़ित परिजनों की सूचना पर सोमवार को पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की। गोरखपुर जनपद के झगहा क्षेत्र के डीहघाट गंाव निवासी देवकुल भूषण राय आर्मी में लांस नायक के पद पर तैनात है। वह खलीलाबाद शहर के मेंहदावल बाईपास के निकट कोईरीपुरवा मोहल्ले में मकान बनवाए है। जहां उनकी पत्नी सविता राय रहती है। दो दिन पूर्व सविता राय अपने मायके कोतवाली क्षेत्र के बालूशासन गांव चली गई थी। सोमवार को सविता राय खलीलाबाद के कोईरीपुरवा मोहल्ला स्थित अपने मकान पर पहुंची तो घर का ताला टूटा देख कर भौचक रह गई। पीड़िता सविता राय ने बताया कि चोर मकान के सीढी वाले छत के रास्ते घर के अंदर घुस गए थे। चोर घर के अंदर रखा कीमती जेवर, 15000 नकदी, एटीएम कार्ड, बैंक पासबुक और आर्मी का कैंटीन कार्ड आदि सामान उठा ले गए। चोर उनके घर से करीब सवा लाख रुपये का समान चुरा ले गए। कोतवाली पुलिस का कहना है कि जांच पड़ताल के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

शटर तोड़ कर किराने की दुकान में चोरी
संतकबीरनगर। महुली थाना क्षेत्र के मैनसिर चौराहे पर स्थित एक किराने की दुकान का शटर तोड़ कर रविवार की रात चोर अंदर घुस गए और नकदी समेत हजारों रुपये का सामान लेकर फरार हो गए। पीड़ित दुकानदार ने सोमवार को थाने पर तहरीर दी। विश्वनाथपुर गांव निवासी सुभाषचंद्र गुप्ता मैनसिर चौराहे पर राजेश पाल के मकान में किराए पर कमरा लेकर किराने की दुकान चलाते हैं। रविवार की देर शाम वह दुकान बंद कर घर चले गए । सोमवार को दुकान पर आए तो देखा कि शटर टूटा है। पीड़ित सुभाषचंद्र गुप्ता ने बताया कि चोर उनके दुकान से 20000 नकदी समेत करीब 50 हजार रुपये का सामान उठा ले गए। इंस्पेक्टर महुली का कहना है कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। जल्द ही चोरी की घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें