फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चालू होते ही टूटी मुखलिसपुर पंप नहर

Sun, 15 Dec 2013 05:42 AM IST
Sant kabir nagar
विज्ञापन
विज्ञापन
धनघटा। मुखलिसपुर पंप नहर शनिवार को चालू होते ही मुखलिसपुर पुलिस चौकी के पास टूट गया। नहर का पानी चौकी के अलावा आसपास के कई घरों में घुस गया। कुछ लोगों के घराें की दीवार दरक गई तो एक व्यक्ति की बाउंड्रीवाल गिर पड़ी। खलीलाबाद-धनघटा मार्ग पर पानी चढ़ जाने से राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

मुखलिसपुर पंप नहर किसानों के खेतों की सिंचाई के लिए चालू की गई। नहर की ठीक प्रकार से सफाई और मरम्मत कार्य नहीं कराया गया था। जिसकी वजह से नहर चालू होते ही मुखलिसपुर चौकी के आसपास रिसाव शुरू हो गया और शनिवार को नहर टूट गई। नहर टूटने का असर यह हुआ कि मुखलिसपुर निवासी सुरेश वर्मा, सतेन्द्र यादव, मदन वर्मा, जानकी माझी तथा बसपा नेता नीलमणि के घर में पानी घुस गया। पानी की धारा इतनी तीव्र थी कि जानकी माझी के घर की दीवार दरक गई। जबकि सत्यराम यादव की बाउंड्रीवाल धारासायी हो गई। जब तक कैनाल को बंद किया जाता, तब तक कैनाल का पानी मुखलिसपुर पुलिस चौकी में घुस गया और खलीलाबाद-धनघटा मार्ग पर भी चढ़ गया। सड़क पर पानी चढ़ जाने से आने-जाने वाले राहगीरों को भारी दुश्वारियों का सामना करना पड़ा। बाद में आसपास के ग्रामीण एक जुट होकर नहर के पानी को रोकने के लिए नहर की मरम्मत में जुट गए। घंटों अथक परिश्रम के बाद नहर के पानी को रोका जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें