संतकबीरनगर। समाजवादी पार्टी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ की सामाजिक न्याय रक्ष यात्रा शनिवार को जनपद में पहुंची। रथयात्रा का स्वागत कांटे बाईपास पर कार्यकर्ताओं को जोरदार ढंग से किया। इसके बाद सपा कार्यालय पर रथयात्रा के साथ आए पदाधिकारियों ने एक जनसभा को संबोधित किया।
जनसभा को संबोधित करते हुए रथ यात्रा के साथ आए पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के अध्यक्ष एमएलसी नरेश उत्तम पटेल ने कहा कि 17 पिछड़ी जातियों की अधिकार रथ यात्रा समाज के सभी वर्गों का उत्थान के लिए निकाली गई है। केंद्र की सरकार इन जातियों को आरक्षण देने में संकोच कर रही है। आजादी के बाद से इन जातियों की उपेक्षा हुई है। केंद्र में जब तक सपा की सरकार नहीं आएगी तब तक इन जातियों को समान अवसर प्राप्त नहीं होगा। प्रदेश में जब से सपा की सरकार बनी है तब से विकास का मार्ग प्रशस्त हुआ है। सपा ने पिछड़ी जातियों के उत्थान के लिए कई योजनाएं चला रखी हैं लेकिन केंद्र में सरकार न होने की वजह से इस पर असली जामा नहीं पहनाया जा सका है। इसलिए केंद्र में सपा की सरकार होना जरूरी है। सभा को पूर्व मंत्री रामआसरे विश्वकर्मा, सपा प्रत्याशी भालचंद यादव, सपा जिलाध्यक्ष गौहर अली खां, विधायक लक्ष्मीकांत उर्फ पप्पू निषाद, अलगू प्रसाद चौहान, पिछड़ा वर्ग के जिलाध्यक्ष श्याम जी विश्वकर्मा आदि ने संबोधित किया। संचालन सपा महासचिव नित्यानंद यादव ने की। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष ज्ञानमती दुषाध, रामनरायण यादव, लोरिक यादव, रामदरश यादव, कोमल यादव, सपा कोषाध्यक्ष प्रदीप सिंह, केडी यादव, वेद प्रकाश यादव, फिदा हुसेन, हीरालाल सैनी, शिवबली विश्वकर्मा, सैय्यद फिरोज अशरफ, अरशद वारसी, मोतीलाल दुषाध, डॉ. रामनाथ चौरसिया, शकुंतला देवी सहित भारी संख्या में सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।