फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनआरएचएम की फाइलों की जांच हुई

Sun, 27 Oct 2013 05:39 AM IST
Sant kabir nagar
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। भारत सरकार की स्वास्थ्य सेवाओं में से एक राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन (एनआरएचएम) योजना के रिकॉर्ड की जांच शासन की एक टीम ने शनिवार को एनआरएचएम कार्यालय में की। इस दौरान टीम ने वित्ती वर्ष 2012-13 के रिकॉर्ड का मिलान किया। टीम ने उस वर्ष में किए गए खर्चों के हिसाब की भी जानकारी ली।
विज्ञापन

एनआरएचएम के रिकॉर्ड की जांच करने ऑडिट मैनेजर डीके लाल श्रीवास्तव के नेतृत्व में छह सदस्यीय टीम एनआरएचएम कार्यालय पर पहुंची। टीम ने सबसे पहले वर्ष भर के खर्च का विवरण तलब किया। टीम ने जननी सुरक्षा, स्मार्ट कार्ड, टीकाकरण व अन्य सेवाओं से संबंधित खर्च की जानकारी ली। इसके बाद वित्तीय वर्ष 2012-13 के योजनाओं पर हुए व्यय की जांच की। टीम के प्रभारी ऑडिट मैनेजर डीके लाल श्रीवास्तव ने बताया कि भारत सरकार से संचालित स्वास्थ्य सेवाओं में पारदर्शिता बरतने को लेकर शासन के निर्देश पर एनआरएचएम से संबधित खर्च आदि की ऑडिट की जा रही है। इसके अलावा वर्ष भर में योजनाओं पर किए गए खर्च को भी देखा जाएगा। जांच के बाद रिपोर्ट शासन को साैंप दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें