फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोशल ऑडिट में विकास कार्यों का सत्यापन हुआ

Sat, 26 Oct 2013 05:39 AM IST
Sant kabir nagar
विज्ञापन
विज्ञापन
बाघनगर। सेमरियावां ब्लॉक के ग्राम पंचायत बढ़या माफी में ग्राम पंचायत स्तरीय सोशल ऑडिट टीम ने ब्लॉक कोआर्डिनेटर राजकुमार की देखरेख में मनरेगा की सोशल ऑडिट की। ऑडिट में व्यक्तिगत शौचालय का निर्माण कराए जाने की मांग गांव वालों ने उठाई।
विज्ञापन

टीम सदस्य संतोष कुमार, योगेंद्र कुमार, तूफानी राम, राम प्रकाश, पुष्पा कुमारी ने अभिलेखों की जांचकर रोजगार सेवक शहजाद अली को दिशा निर्देश दिया। गांव में 249 जॉबकार्ड धारक पाए गए। वर्ष 2011-12 में 9 परियोजनाओं पर 11,82,810 रुपये व 2012-13 में सात परियोजनाओं पर 7,44,715 रुपये खर्च किया गया और सभी कार्य पूर्ण पाया गया। गांव में व्यक्तिगत शौचालय न होने से लोग खुले में शौच करने को मजबूर हैं। ब्लॉक कोआर्डिनेटर ने ग्राम पंचायत अधिकारी राम प्यारे से लाभार्थी सूची बनाकर प्रस्तुत करने को कहा। इस दौरान ग्राम सचिव राम प्यारे, ग्राम प्रधान अर्जुन प्रसाद, रोजगार सेवक शहजाद अली समेत सुनीता देवी,राम बेलास, गायत्री देवी, लालमती, अनारी, राम अवतार आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें