फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठ बीईओ को चेतावनी मिली

Thu, 20 Jun 2013 05:30 AM IST
Sant kabir nagar
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। परिषदीय स्कूलों में बनने वाले मिड डे मील (एमडीएम) में लापरवाही बरतना आठ खंड शिक्षा अधिकारियों (बीईओ) पर भारी पड़ सकता है। एडी बेसिक ने खंड शिक्षा अधिकारियों से लापरवाही पर स्पष्टीकरण मांगा है। तीन दिन के अंदर स्पष्टीकरण न देने पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की चेतवनी दी है।
विज्ञापन

परिषदीय स्कूलों में लगातार भोजन न बनने के लिए जिम्मेदार अधिकारियों और कर्मचारियों की लापरवाही को बस्ती मंडल के एडी बेसिक ने गंभीरता से लिया है। एडी बेसिक सतीश सिंह ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि आईवीआरएस प्रणाली की लॉग ईन आईडी व पासवर्ड विकास खंड स्तर पर मध्याह्न भोजन प्राधिकरण द्वारा उपलब्ध कराया गया है एवं इस संबध में बीईओ के उत्तदायित्वों का भी निर्धारण किया गया है। जिले में विभिन्न ब्लॉकों में अप्रैल माह में भोजन न बनाने वाले विद्यालयों की संख्या 31 है। जिससे यह स्पष्ट होता है कि बीईओ के द्वारा उक्त योजना का अनुश्रवण एवं समीक्षा सही ढंग से नहीं की जा रही है। जो खेद का विषय है। उन्होंने कहा है कि अप्रैल माह में जिन विद्यालयों में भोजन बाधित हुआ है, उसके दोषी अधिकारियों, कर्मचारियों व अन्य के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए भोजन वितरण सुनिश्चित करावें। इसके अलावा सभी खंड शिक्षा अधिकारी तीन दिन के अंदर स्पष्टीकरण दें। स्पष्टीकरण न देने पर अनुशासनात्मक कार्रवाई कर दी जाएगी।

इन विकास खंडों में हुई है लापरवाही
नाथनगर में एक विद्यालय, मेंहदावल एक, सेमरियावां तीन, सांथा तीन, हैंसर तीन, बघौली सात, बेलहर तीन, खलीलाबाद के दस विद्यालयों में भोजन बनने में लापरवाही हुई है।
विज्ञापन



एडी बेसिक कार्यालय से खंड शिक्षा अधिकारियों को मेल के माध्यम से सूचना भेजा जा चुका है एवं जनपद स्तर से भी मेल प्रेषित है। खंड शिक्षा अधिकारियाें से स्पष्टीकरण मिलते ही एडी कार्यालय को प्राप्त करा दिया जाएगा।
विज्ञापन

डीपी चंद, जिला समन्वयक, एमडीएम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें