सेमरियावां। बस्ती-मेंहदावल मार्ग पर पिपरा हंकार गांव के पास स्थित पुल की दो पटरियां फिर टूट गई हैं। इससे जहां राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, वहीं कभी भी किसी बड़ी दुर्घटना की आशंका व्यक्त की जा रही है।
बस्ती-मेंहदावल मार्ग काफी व्यस्त सड़क है। इस रोड से हो कर प्रतिदिन सैकड़ों की संख्या में भारी वाहन गुजरते हैं। पुल की इन पटरियों के टूट जाने से ऐसे भारी वाहनों को काफी मशक्कत से पुल पार करना पड़ता है। हालत इतनी गंभीर है कि जरा सी चूक से गाड़ी के पहिये पुल के गड्ढे में गिर सकते हैं। इससे पूर्व भी इस पुल पर लगी पटरियां टूटती रहती हैं। विभागीय लापरवाही का हाल यह है कि टूटी पटरी के स्थान पर हल्की मरम्मत करके खानापूर्ति कर देते हैं। इससे स्थिति जस की तस बनी रहती है।