फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आवास के लाभार्थियों दूसरी किस्त जारी

Mon, 27 May 2013 05:30 AM IST
Sant kabir nagar
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। दैवीय आपदा के तहत आवास पाए 229 पात्रों के खाते में दूसरी किस्त की धनराशि भेज दी गई। दो साल से अधिक समय से जांच के दायरे में आ जाने की वजह से पात्रों को दूसरी किस्त नहीं मिल पा रही थी। बीडीओ की जांच में सभी पात्र पाए गए।
विज्ञापन

वर्ष 2009-10 में दैवीय आपदा में प्रभावित हुए 500 व्यक्तियों को आवास का लाभ दिया गया था। पात्रता की रिपोर्ट तहसीलों से मंगाई गई थी। उसी के आधार पर पात्रों को प्रथम किस्त की धनराशि डीडीआरडीए से बैंक खाते में रिलीज कर दी गई थी। सतर्कता निगरानी समिति की बैठक में पात्रता पर सवाल खड़ा हुआ था। इस वजह से दूसरी किस्त की धनराशि रोक दी गई।
जांच होने की वजह से लाभार्थियों को आवास की दूसरी किस्त नहीं मिल पाई। दीवाल खड़ी कर छत लगवाने के लिए लाभार्थी दूसरी किस्त का इंतजार कर रहे थे।
पीडी वीरेंद्र प्रसाद पांडेय ने बताया कि चूंकि पात्रता पर सवाल उठा था। संबंधित ब्लॉकों के बीडीओ से पात्रता की जांच कराई गई। जांच में पात्र पाए गए लोगों को दूसरी किस्त की धनराशि 8750 रुपये संबंधितों के बैंक खाते में भेज दी गई। इससे 229 लोग लाभान्वित हुए। जिन्हें निर्देश दिया गया है कि जल्द छत लगवा लें। यदि जांच में मकान अधूरा मिला तो संबंधितों से धन की रिकवरी कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें