फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब पीने के लिए पैसा न देने पर सिर फोड़ा

Tue, 23 Apr 2013 05:30 AM IST
Sant kabir nagar
विज्ञापन
विज्ञापन
हैंसर। शराब पीने के लिए पैसा न देने पर रविवार की देर शाम कुछ युवकों ने एक ट्रैक्टर चालक को डंडे से मारकर सिर फोड़ दिया। इस मामले में सोमवार को धनघटा पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया।
विज्ञापन

मटिहना गांव निवासी श्यामनंद बगल गांव जिगिना निवासी लालचंद्र का ट्रैक्टर चलाता है। श्यामनंद का आरोप है कि वह रविवार की शाम को वह ट्रैक्टर लेकर मालिक के घर जा रहा था। रास्ते में जिगिना गांव के फेंकू और हरिप्रसाद उसे घेर लिए और शराब पीने के लिए 20 रुपये की मांग की। आरोप है कि रुपया देने से जब उसने मना कर दिया तो उन लोगों ने डंडे से मारकर उसका सिर फोड़ दिया। घटना के बाद लोग फरार हो गए। ट्रैक्टर मालिक उसे सीएचसी मलौली ले गए। पुलिस ने फेकू और हरिप्रसाद के खिलाफ मारपीट का मुकदमा दर्ज किया। एसओ शमशेर बहादुर सिंह का कहना है मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। यदि ऐसी हरकत करने की बात जांच में पुष्टि हुई तो संबंधितों पर कड़ी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें