फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लंबी लड़ाई के बाद हुई थी स्थापना: अध्यक्ष

Thu, 24 Jan 2013 05:30 AM IST
Sant kabir nagar
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। जनपद में दीवानी न्यायालय के स्थापित होने के पांच साल पूरा होने पर बुधवार को अधिवक्ताओं ने सादे समारोह में स्थापना दिवस मनाया। सिविल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष ईश्वर प्रसाद पाठक की अध्यक्षता में कचहरी परिसर में कार्यक्रम आयोजित हुआ। अध्यक्ष ने कहा कि जनपद सृजन वर्ष 1997 में लंबी लड़ाई लड़ने के बाद हुआ था। बीच मे जनपद टूट गया था। कानूनी दावपेंच में फंसे जिले के अस्तित्व को लड़क बचाया गया। लंबे संघर्षो के बाद 23 जनवरी 2008 में जनपद में दीवानी न्यायालय स्थापित हुआ। जनपदवासियों के लिए आज का दिन खुशी का दिन है। स्थापना दिवस के पांचवा साल पूरा होने पर उन्होने जनपदवासियों एवं अधिवक्ताओं को बधाई दी।
विज्ञापन

पूर्व महामंत्री विजय कुमार शुक्ल ने कहा कि हमारे बीच चंदचाटुकार है जो बार एवं बेंच के बीच में गतिरोध पैदा करने का काम करते हैं। उनसे सावधान रहने की जरूरत है। पूर्व उपाध्यक्ष लक्ष्मी नारायन पांडेय ने कहा कि आने वाले वर्षों में स्थापना दिवस समारोह भव्य रुप में मनाया जाएगा। वरिष्ठ अधिवक्ता लालजी यादव ने कहा कि हमें गर्व महसूस हो रहा है कि आज के ही दिन क्रांतिकारी पुरुष सुभाषचंद्र बोस का जन्म दिन हुआ था । इसी दिन यहां दीवानी न्यायालय भी स्थापित हुआ था। इस मौके वर्ष 2013 का कैलेंडर अधिवक्ताओं के बीच वितरित किया गया। अधिवक्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिला कर खुशी का इजहार किया। कार्यक्रम का संचालन पूर्व अध्यक्ष महीप बहादुर पाल ने की। इस अवसर पर वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुभाषचंद्र श्रीवास्तव, महामंत्री राकेश कुमार श्रीवास्तव, प्रेम नारायन मिश्र, सरफराज नवाज आलम, अखिलेश्वर राय, राजाराम सिंह, कृष्णचंद्र त्रिपाठी , गोरख प्रसाद श्रीवास्तव समेत कई अधिवक्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें