फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदमाशों ने महिला से 25,000 रुपये लूटे

Fri, 23 Nov 2012 12:00 PM IST
Sant kabir nagar
विज्ञापन
विज्ञापन
लोहरैया/संतकबीरनगर। धनघटा थाना क्षेत्र के भरवल परवता गांव की दलित बस्ती के टावर के पास गुरुवार की शाम को बाइक सवार बदमाशों ने एक महिला से 25000 रुपये लूट लिए। बदमाश कुसफर गांव की तरफ भाग निकले। महिला की सूचना पर लोहरैया चौकी इंचार्ज ने नाकेबंदी की, लेकिन सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन

भरवल परवता गांव निवासिनी सावित्री देवी गुरुवार को धनघटा पंजाब नेशनल बैंक की शाखा में पैसा निकालने गई थी। बैंक से 25,000 रुपये निकाली। रुपये को छोटे पर्स में रख कर झोले में रख दिया। धनघटा से जीप से खाजो चौराहे पर उतरी और पैदल घर जा रही थी। शाम 3.30 बजे के करीब गांव की दलित बस्ती के टावर के पास पहुंची थी कि पीछे से बाइक सवार दो बदमाशों ने उन्हें रोक लिया और कट्टा दिखाकर झोला छीन लिया। उसके बाद बदमाश कुसफर गांव की तरफ भाग निकले। महिला ने शोर मचाया तो आसपास के कुछ लोग जुट गए, लेकिन बदमाश फरार हो गए। सूचना पर चौकी इंचार्ज लोहरैया विंदेश्वरी मणि त्रिपाठी फोर्स के साथ पहुंचे। बदमाशों का पीछा किया, मगर बदमाश निकल गए। महिला ने बताया कि झोले में 25000 रुपये, बिस्कुट, सेब आदि सामान रखा था। चौकी इंचार्ज का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

फिर लुटेरों की धमक कायम
संतकबीरनगर। जिले में फिर लुटेरों की धमक कायम हो गई है। तीन दिन पूर्व लुटेरों ने महुली क्षेत्र में एक महिला की सोने की चेन लूट ली थी। वहीं गुरुवार को फिर धनघटा क्षेत्र में एक महिला से 25000 रुपये लूट कर पुलिस को चुनौती दी है।
विज्ञापन

तीन माह पूर्व बदमाशों ने मगहर के पास गोरखपुर जिले के शाहरपुर थाना क्षेत्र निवासी एक एलआईसी एजेंट का लूट लिया था। कांटे चौकी क्षेत्र में बदमाशों ने बाइक सवार बस्ती निवासी एक एमआर दंपति को लूटा था। अभी कुछ दिन पूर्व मोलनापुर चौकी क्षेत्र से एक रिटायर्ड शिक्षक को बदमाशों ने लूट लिया था। तीन दिन पूर्व महुली कसबे से दवा करा कर घर पैदल जा रही एक महिला से रास्ते में बदमाशों ने सोने की चेन छीन ली। गुरुवार को धनघटा क्षेत्र के भरवल परतवा निवासिनी सावित्री देवी पत्नी राममिलन को गांव के निकट टावर के पास बदमाशों ने रोक कर 25 हजार रुपये लूट लिए। कोतवाली क्षेत्र में एक फौजी की की बदमाशों ने बंदूक लूट ली थी। बेलपोखरी में रामशब्द यादव के घर डकैती की घटना को बदमाशों ने अंजाम दिया था। मोलानापुर में रिटायर्ड शिक्षक लूट कांड और मगहर के पास एलआईसी एजेंट के साथ हुई लूट की घटना का खुलासा तो पुलिस ने कर दिया है, लेकिन अन्य घटनाओं का खुलासा नहीं हुआ है। जिले से चोरी गए आठ चार पहिया वाहनों में एक भी वाहन की बरामदगी अभी तक नहीं हुई है। महुली क्षेत्र से फौजी की चोरी गई बंदूक का भी सुराग पुलिस नहीं लगा पाई है। एसपी रामपाल का कहना है कि घटनाओं के खुलासे में पुलिस जुटी हुई है। जल्द ही घटनाओं का खुलासा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें