फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

410 बोरा धान लदा दो ट्रक पकड़ा गया

Thu, 22 Nov 2012 12:00 PM IST
Sant kabir nagar
विज्ञापन
विज्ञापन
बखिरा/बेलहर। बखिरा पुलिस ने मंगलवार की देर रात बेलहर से धान लदा दो ट्रक पकड़ा। कागजात के अभाव में पुलिस ने दोनों ट्रकों को थाने में खड़ा करा लिया। एसओ ने एसडीएम को जांच के लिए रिपोर्ट दे दी है।
विज्ञापन

एसओ केपी यादव सिपाहियों के साथ मंगलवार की रात को नंदौर चौराहे पर मौजूद थे। उस दौरान मुखबिर की सूचना पर बेलहर के पास से दो ट्रकों पर लदे धान की जांच की। पुलिस की गाड़ी देख कर एक ट्रक चालक मौके से फरार हो गया, जबकि दूसरा चालक पकड़ में आया। क्षेत्र के ही दो व्यापारियों का धान ट्रकों पर लदा बताया गया। पुलिस ने कागजात मांगा ,लेकिन न दिखा पाने के कारण पुलिस ट्रकों को थाने लाई। एसओ के मुताबिक दोनों ट्रकों में 410 बोरी धान लदा था। जांच के लिए एसडीएम मेंहदावल को रिपोर्ट दी गई है। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई के बारे में बता पाएंगे। एसडीएम विनय श्रीवास्तव ने कहा कि जांच कर रिपोर्ट दी जाएगी। इसी तरह सेल टैक्स विभाग के अधिकारी आरके सिंह ने बखिरा के पास से एक ट्रैक्टर ट्राली पर लदा गेहूं पकड़ कर पुलिस को सौंपा। जांच में वैट कर की चोरी का मामला बताया जा रहा है। वैसे इस मामले भी समाचार लिखे जाने तक कोई कार्रवाई नहीं हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें