फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाकियू ने विकास भवन में जड़ा ताला, कैद रहे कर्मचारी, अधिकारी

Thu, 22 Nov 2012 12:00 PM IST
Sant kabir nagar
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने अपनी मांगों लेकर बुधवार को पूरे दिन विकास भवन के सामने धरना दिया। शाम तीन बजे तक किसी अधिकारी के न पहुंचने से नाराज कार्यकर्ताओं ने विकास भवन में ताला जड़ दिया। घंटे भर अधिकारी, कर्मचारी विकास भवन के अंदर कैद रहे। बाद में पुलिस ने कार्यकर्ताओं को समझा कर ताला खुलवाया।
विज्ञापन

भाकियू के मंडल अध्यक्ष पटेश्वरी प्रसाद ने कहा कि धान की खरीदारी कागजों में हो रही है। नमी और कटौती के नाम पर किसानोें का शोषण हो रहा है। खरीद व्यवस्था न्याय पंचायत स्तर पर सुदृढ़ कराई जाए। पेराई सत्र 2012-13 में गन्ने का मूल्य अभी तक सरकार घोषित नहीं की है। खाद, डीजल, रासायनिक दवाओं के मूल्य के अनुसार गन्ने का मूल्य 400 रुपये प्रति कुंटल भुगतान किया जाए। मंडल सचिव प्रदीप पांडेय और उपाध्यक्ष सूर्य प्रकाश ने कहा कि खाद की समस्या को दूर हो। मजबूरी में किसान महंगे दर पर खाद खरीदने को विवश हैं। किसान आंदोलन के दौरान लगाए गए फर्जी मुकदमे वापस लिए जाए। जिला सचिव रामचंद्र चौधरी और जिला उपाध्यक्ष राम दरश यादव ने कहा कि बीपीएल योजना के राशन कुछ कोटेदारों के जरिए वितरित नहीं किए जा रहे हैं। कोटेदारों को मिल रहे राशन में हो रही घटतौली रोकी जाए। मुखलिसपुर पंप कैलाल बार -बार जयरामपट्टी के पास कट जाती है उसे ठीक कराया जाए। आंगनबाड़ी केंद्रों पर हाट कुक्ड योजना सुदृढ़ की जाए। डीएम को संबोधित 16 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन पीडी को सौंपा गया। इस अवसर पर रणजीत सिंह, ब्रहमादीन, कृष्ण चंद्र चौधरी, जगदीश राय, रामकेवल वर्मा, राम नयन किसान, गौरी प्रसाद समेत अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें