फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान क्रेडिट कार्ड मेले से नदारद रहे कर्मचारी

Sun, 18 Nov 2012 12:00 PM IST
Sant kabir nagar
विज्ञापन
विज्ञापन
सांथा/मेंहदावल। स्थानीय विकास खंड मुख्यालय पर शनिवार को विकास विभाग द्वारा किसान क्रेडिट कार्ड मेले का आयोजन किया। हालांकि विकास खंड और बैंक कर्मचारियों की अनुपस्थिति से मेला पूरी तरह से बेमानी दिखा।
विज्ञापन

किसानों को जागरूक करने व उनके खेती के कामों में आने वाली धन की कमी को दूर करने के लिए किसान क्रेडिट कार्ड योजना संचालित किया गया है। इसमें विकास खंड और बैंक कर्मियों के सहयोग से किसानों को क्रेडिट कार्ड दिया जाता है। इस कार्ड के सहारे ही किसान खेती के दौरान आने वाली धन की कमी को जरूरत के हिसाब से पूरा करते हैं। इसी उद्देश्य से सांथा विकास खंड मुख्यालय पर भी एक मेले का आयोजन किया गया। इसमें खंड विकास अधिकारी, ग्राम पंचायत विकास अधिकारी, एडीओ पंचायत व ग्रामीण क्षेत्रों लेखपाल, सेंट्रल बैंक आफ इंडिया, यूनियन बैंक आफ इंडिया, इलाहाबाद बैंक, भारतीय स्टेट बैंक व पूर्वांचल ग्रामीण बैंक की स्थानीय शाखाओं के बैंक कर्मियों की उपस्थिति अनिवार्य थी। पर विकास खंड कर्मचारियों समेत कोई भी बैंक कर्मी नहीं पहुंचा। ब्लाक सभागार में मात्र बैनर लगाकर किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड देने को दर्शाया गया। क्रेडिट कार्ड के लिए मेले में पहुंचेे ग्रामीण रामसेवक व भागीरथी निवासी रसूलपुर, छेदी, भवनाथ, हरीराम यादव आदि कई किसानों ने कहा कि संबंधित बैंक कर्मचारी, फील्ड आफिसर, बैंक शाखा प्रबंधक सभी केसीसी के लिए सुविधा शुल्क मांगते हैं। आज मेले में बड़ी उम्मीद लेकर ब्लाक पर पहुंचे थे कि आसानी से हम लोगों को केसीसी मिल जाएगा पर कर्मचारियों की अनुपस्थिति से हमारी उम्मीदों पर पानी फिर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें