संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के मुखलिसपुर रेलवे क्रासिंग के दक्षिण स्थित एक बाइक रिपेयरिंग की दुकान में सोमवार की शाम कुछ लोगों ने तोड़फोड़ किया। घटना के पीछे टेंपो में सवारी बैठाने का विवाद बताया जा रहा है। इस मामले में मंगलवार को पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया।
बनियाबारी गांव निवासी सुरेंद्र पांडेय की मुखलिसपुर रेलवे क्रासिंग के दक्षिण बाइक रिपेयरिंग की दुकान है। वे एक टेंपो भी चलवाते हैं। सोमवार की शाम को उनके भाई से सवारी बैठाने को लेकर कुछ लोगों का विवाद हुआ। सुरेंद्र पांडेय का आरोप है कि सवारी बैठाने के विवाद को लेकर घोरखल निवासी बबलू जायसवाल, अवधेश आदि उसकी दुकान पर चढ़ आए और तोड़फोड़ किए। उसके दुकान पर रखी दो बाइक तोड़कर क्षतिग्रस्त कर दी गई। मारपीट की घटना की सूचना पर एसआई पंकज कुमार शाही मय फोर्स मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने बबलू और सूरज को हिरासत में ले लिया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने बबलू, अवधेश समेत चार लोगों के खिलाफ एनसीआर दर्ज किया। एसआई पंकज कुमार शाही ने बताया कि पकडे़ गए बबलू और सूरज का शांतिभंग की आशंका में चालान कर दिया गया। विवाद करने वाले कुछ और लोग चिह्नित कर लिए गए हैं। जिन पर पुलिस की नजर है।