सीबीएसई इंटरमीडिएट की परीक्षा में ब्लूमिंग बड्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल के छात्रों ने अपना दबदबा कायम किया है। विद्यालय के छात्र शुभांकर पांडेय ने 95.4 प्रतिशत अंक हासिल कर जिला टॉप किया है। इसके साथ ही किरन पांडेय ने 92.4 प्रतिशत अंक हासिल कर दूसरा स्थान और सूर्या इंटरनेशनल सीनियर सेकेंडरी स्कूल के पंकज कुमार ने 91.6 प्रतिशत अंक हासिल कर तीसरे स्थान रहे। वही जवाहर नवोदय विद्यालय के छात्र रजत कुमार अग्रहरी ने 91 प्रतिशत अंक हासिल का विद्यालय टॉप किया है। जिले में सीबीएसई बोर्ड के तीनों स्कूलों का रिजल्ट शत प्रतिशत रहा है।
सूर्या इंटरनेशनल सीनियर सेकेंडरी स्कूल के छात्र पंकज कुमार ने 91.6 प्रतिशत, कन्हैया अग्रहरी ने 86.2 प्रतिशत, शिवा दुबे ने 85 प्रतिशत, प्रखर श्रीवास्तव ने 85 प्रतिशत, आकांक्षा राय ने 87 प्रतिशत, पूर्णिमा शर्मा ने 89.6 प्रतिशत, सूर्य कुमार चौधरी ने 85 प्रतिशत, वीके रंजन ने 83 प्रतिशत, वर्षा जायसवाल 84.6 प्रतिशत, ब्रह्मानंद 78.6 प्रतिशत, अंजुम फातिमा ने 79.4 प्रतिशत, चंद्र मौलि ने 80.2 प्रतिशत अंक हासिल कर विद्यालय का नाम रोशन किया है। विद्यालय के प्रबंधक डॉक्टर उदय प्रताप चतुर्वेदी, प्रबंध निदेशिका सविता चतुर्वेदी, प्रधानाचार्य सुप्रिया बनार्जी, उप प्रधानाचार्य रविनेश श्रीवास्तव ने टापरों को मिठाई खिलाकर बधाई दी। इसी तरह से ब्लूमिंग बड्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल के शुभांकर पांडेय ने 95.4 प्रतिशत अंक हासिल कर जिला टाप किया। किरन पांडेय ने 92.2 प्रतिशत, रमन त्रिपाठी ने 91.2 प्रतिशत, सक्षम आनंद ने 90 प्रतिशत, श्रेया चौधरी ने 81.4 प्रतिशत, ओंकार मौर्य ने 81.1 प्रतिशत, शिवांगी श्रीवास्तव ने 84 प्रतिशत, रूकसाना फातिमा ने 80.2 प्रतिशत, दिव्या सिंह ने 81 प्रतिशत, अनुपम चतुर्वेदी ने 79.2 प्रतिशत, दीक्षा यादव ने 73. 4 प्रतिशत अंक हासिल कर विद्यालय का नाम रोशन किया है। छात्रों की सफलता पर विद्यालय की प्रबंध निदेशिका पुष्पा चतुर्वेदी, प्रधानाचार्य अजय भारद्वाज, डीसी पांडेय, राजेेश पांडेय, शैलेष त्रिपाठी, आर पी सिंह ने बधाई दी है। इसी तरह से जवाहर नवोदय विद्यालय जगदीशपुर गौरा के रजत कुमार अग्रहरी ने 91 प्रतिशत, दुर्गेश कुमार ने 91.2 प्रतिशत, विकास चौधरी ने 90.6 प्रतिशत, राधेश्याम ने 89 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया। प्राचार्य डॉ. एसपी दुबे ने बताया कि कुल 39 छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे। इसमें से 36 उत्तीर्ण हुए है। दो का कंपार्टमेंट आया है और एक छात्र फेल हो गया है। उन्होंने बताया कि विद्यालय का रिजल्ट 94 प्रतिशत रहा है।