फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

949 लोगों को लगी कोरोनारोधी वैक्सीन

विज्ञापन
जिला अस्पताल में टीका लगवाने के लिए लगी भीड़। - फोटो : KHALILABAD
विज्ञापन
949 लोगों को लगी कोरोनारोधी वैक्सीन
विज्ञापन

संतकबीरनगर। जिला अस्पताल के एमसीएच विंग समेत दस स्वास्थ्य इकाइयों पर शुक्रवार को भी कोरोना का टीकाकरण हुआ। 698 फ्रंटलाइन वर्कर्स को दूसरी डोज तो 60 साल से ऊपर 108 लोगों को कोरोनारोधी वैक्सीन लगाई गई। जनपद कुल 949 लोगों को कोरोना की वैक्सीन लगी।
अपर सीएमओ डॉ मोहन झा ने बताया कि कोविड-19 टीकाकरण के तहत शुक्रवार को सुबह नौ से शाम पांच बजे तक टीकाकरण किया गया। इसमें 698 फ्रंटलाइन वर्कर्स को दूसरी डोज लगाई गई। इसके साथ ही 60 साल से ऊपर के 108 लोगों को वैक्सीन लगाई गई। 45 साल से ऊपर और 60 साल तक के नौ लोगों को वैक्सीन लगी। जिले में सीएचसी खलीलाबाद, सीएचसी हैंसर, सीएचसी सेमरियावां, सीएचसी मेंहदावल, पीएचसी बघौली, पीएचसी नाथनगर, पीएचसी पौली, सीएचसी सांथा, पीएचसी बेलहर कला में टीकाकरण हुआ। उन्होंने बताया कि टीकाकरण के बाद कर्मियों को आधे घंटे तक अस्पताल में आराम कराया गया उसके बाद घर भेज दिया गया।
विज्ञापन

जिले में पांच कोरोना पॉजिटिव मिले
संतकबीरनगर। शुक्रवार को आई जांच रिपोर्ट में जिले में कोरोना के पांच मरीज मिले हैं। 1521 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। अब तक जिले में 3447 लोग पॉजिटिव मिल चुके हैं। जबकि 44 संक्रमितों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन

अपर सीएमओ डॉ. मोहन झा ने बताया कि पांच कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं। इनमें बघौली क्षेत्र में एक और खलीलाबाद क्षेत्र में चार व्यक्ति शामिल हैं। 1521 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। उन्होंने बताया कि अब तक जिले में 3447 लोग पॉजिटिव मिल चुके हैं। 3385 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। 44 संक्रमितों की मौत हो चुकी है। 18 एक्टिव केस हैं। शुक्रवार को छह मरीज स्वस्थ होकर घर गए हैं। 1172 लोगों की रिपोर्ट आनी बाकी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें