फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: अस्पताल पंजीकरण के लिए आए 94 आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
-वर्ष 2024-25 के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 अप्रैल थी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। सीएमओ कार्यालय से हाॅस्पिटल, क्लीनिक और पैथाेलॉजी पंजीकरण के लिए मांगे गए आवेदन की तिथि समाप्त होने के बाद बुधवार से अपर सीएमओ डॉ. रामरतन की देखरेख में सत्यापन कार्य शुरू हो गया। कार्यालय में अब तक 94 आवेदन प्राप्त हुए हैं।
जनपद में संचालित होने वाले हाॅस्पिटल, क्लीनिक और पैथाेलॉजी के पंजीकरण और नवीनीकरण के लिए सीएमओ कार्यालय से हर वर्ष आवेदन मांगे जाते हैं। वर्ष 2024-25 के लिए पंजीकरण के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 अप्रैल थी। अब तक 94 आवेदन कार्यालय को ऑनलाइन प्राप्त हुए हैं। इनकी जांच शुरू हो गई है। वर्ष 2023-24 में 86 हाॅस्पिटल, 41 क्लीनिक और 26 पैथोलॉजी पंजीकृत थे।
विज्ञापन

पंजीयन के लिए जरूरी प्रपत्र : आवेदन के साथ लगे अग्निशमन व प्रदूषण बोर्ड की एनओसी, एमपीसीसी सार्टिफिकेट, बिल्डिंग का नक्शा, बिजली का बिल, खतौनी, किरायानामा के अलावा डाॅक्टर, पैरामेडिकल स्टाफ की संख्या और कर्मचारियों की संख्या का भी सत्यापन किया जाएगा।
विज्ञापन


हाॅस्पिटल, क्लीनिक और पैथाेलॉजी पंजीकरण और नवीनीकरण के लिए 94 आवेदन प्राप्त हुए हैं। इनका सत्यापन किया जा रहा है। जो अस्पताल अधोमानक पाए जाएंगे उनका आवेदन निरस्त किया जाएगा।
-डॉ. रामरतन, अपर सीएमओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें