फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शार्ट सर्किट से लगी आग, पांच बीघा गेहूं की फसल राख

विज्ञापन
विज्ञापन
शार्ट सर्किट से लगी आग, पांच बीघा गेहूं की फसल जली
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रोसयाबाजार। धनघटा थाना क्षेत्र के धौरहरा गांव में बुधवार को शार्ट सर्किट से गेहूं की फसल में आग लग गई। इसमें पांच बीघा फसल जलकर राख हो गयी। आग लगने से अफरा तफरी मच गई। गेहूं की कटाई मड़ाई में जुटे किसान आग बुझाने खेत की तरफ दौड़े। आग लगने की सूचना अग्नि शमन दस्ते को दी गयी, लेकिन जब तक फायर बिग्रेड पहुंचे तब तक ग्रामीणों ने आग पर काबू पा लिया था। घटना की सूचना तहसील कर्मियों को दे दी गयी है।
विज्ञापन

ग्राम धौरहरा के सिवान में बुधवार को गेहूं की कटाई मड़ाई का कार्य चल रहा था। इस बीच दिन में लगभग तीन बजे के बीच खेतों के ऊपर गुजर रहे तार से अचानक शार्ट सर्किट के चलते चिंगारी गिरने लगी। चिंगारी से फसलों में आग लग गई। देखते देखते खेत से आग की लपटें उठने लगीं। खेतों में काम रहे किसान आग बुझाने दौड़ पड़े। इस बीच आसपास के गांव के लोग भी इकठ्ठा हो गए। आग बुझाने के लिए लोगों ने पम्पसेट लगाकर पानी का इंतजाम किया। लेकिन आग की लपटों से लगभग पांच बीघे गेहूं की फसल जल गई। आग की इस घटना में धौरहरा गांव के किसान फूलचंद यादव, फेरई, भगत मौर्या, रामचंदर, किशुन, सुरेमन, गोबिंद का लगभग पांच बीघा गेहूं की फसल जलकर नष्ट हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें