फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुर्व्यवहार की तस्वीर वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो है
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही दुर्व्यवहार की तस्वीरें
- महिला एसओ वाहन चेकिंग के दौरान एक युवक का पकड़ी हैं कालर
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। निर्वाचन आयोग ने लोकसभा चुनाव के दौरान वाहन चेकिंग समेत अन्य सभी जांच के दौरान मतदाताओं से उचित व्यवहार का निर्देश दे रखा है। परंतु सोशल मीडिया पर जिले की महिला एसओ की वायरल हो रही तस्वीर आयोग के निर्देशों का माखौल उड़ा रही है। हालांकि एसपी इसे जांच के दौरान सामान्य घटना बता रहे हैं लेकिन लोग तरह-तरह की चर्चाएं कर रहे हैं।
मेंहदावल चौक पर सोमवार की शाम महिला एसओ डॉ. शालिनी सिंह वाहन चेकिंग कर रही थीं। इस दौरान आए एक बाइक सवार युवक से महिला एसओ ने कागजात मांगे। कहा जा रहा है कि कागजात नहीं दिखाने पर महिला एसओ उस युवक का कालर पकड़कर सड़क के किनारे करने लगीं। इस घटना का फोटो व वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मंगलवार को यह फोटो व वीडियो पूरे दिन सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय रहा। लोगों का कहना है कि यह मानवाधिकार का खुला उल्लंघन है। अगर महिला एसओ को वाहन चेक करना है तो करें परंतु लोगों के साथ ऐसा व्यवहार न करें। इस संबंध में एसपी आकाश तोमर ने बताया कि महिला एसओ के जरिए वाहन चेकिंग की जा रही थी। एक युवक बाइक से आया उसे रोकने का इशारा किया गया तो वह भागने लगा। जिस पर महिला एसओ ने उसे दौड़ाकर पकड़ा। पूरे मामले की जांच हुई है। यह एक सामान्य घटना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------
एक दिन पहले ही जारी हुआ था निर्देश
संतकबीरनगर। निर्वाचन आयोग द्वारा मतदाताओं से उचित व्यवहार करने से संबंधित आदेश का डीएम रवीश गुप्ता की तरफ से एक दिन पहले ही निर्देश जारी हुआ था। डीएम ने फ्लाइंग स्क्वायड समेत चुनाव के दौरान जांच के लिए गठित सभी टीमों को इस बात की ताकीद की थी कि जांच के दौरान लोगों से उचित व्यवहार किया जाना चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें