नगर पंचायत हरिहरपुर के वार्ड संख्या चार की मतगणना
- फोटो : अमर उजाला
संतकबीरनगर। कोर्ट के आदेश पर मंगलवार को कलेक्ट्रेट में नगर पंचायत हरिहरपुर के वार्ड संख्या चार की पुन: मतगणना कराई गई। इसमें भी जया को सर्वाधिक 206 मत मिले। मतगणना अधिकारी अपर एसडीएम ने इसकी रिपोर्ट कोर्ट के अलावा डीएम व एडीएम को भेजी जाएगी।
अपर एसडीएम राज नरायण त्रिपाठी ने बताया कि कुल 630 वोट डाले गए थे। इसमें आम चुनाव में श्रीमती जया ने जीत हासिल की थी। इसके खिलाफ बासमती ने वाद दाखिल किया और पुन: मतगणना की मांग की थी। कोर्ट के निर्देश पर फिर से मतगणना कराई गई। इसमें श्रीमती जया को 206 मत प्राप्त हुए जबकि उनकी निकटतम प्रतिद्वंदी बासमती को 200 वोट मिला है। तीसरे स्थान पर निशा देवी को 180 मत व चौथे स्थान पर रही काजल को 22 मत मिले। 20 मत अवैध घोषित किए गए। दो मत नोटा के रहे। उन्होंने बताया कि मतगणना की पूरी रिपोर्ट कोर्ट के साथ ही डीएम व एडीएम को भेजी जाएगी। इस दौरान सीओ रमेश कुमार, नायब तहसीलदार दीपक गुप्ता, वाचस्पति सिंह, योगेश कुमार चौधरी आदि लोग मौजूूद रहे।