फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले के छह अस्पतालों में बनेगा वायो मेडिकल वेस्ट कलेक्शन शेड्स

Sun, 27 Jan 2019 10:42 PM IST
राकेश पांडेय ब्यूरो/अमर उजाला संतकबीरनगर
विज्ञापन
खलीलाबाद सीएचसी में बनेगा कूड़ा निस्तारण केंद्र। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सन्तकबीरनगर। अस्पतालों से निकलने वाले कचरे के निस्तारण के लिए जिले के छह सीएचसी पर बायो मेडिकल वेस्ट कलेक्शन शेड्स का निर्माण कराया जाएगा। इसके लिए शासन ने प्रत्येक सीएचसी के लिए तीन लाख रुपये जारी किया है। तीन लाख की लागत से बनने वाले इस सेंटर में उपयोग हो चुकी सिरिंज बाँर कॉटन आदि के अलावा मांस का अवशेष रखा जाएगा। इसके अलावा सामान्य कचरा भी रखने का इंतजाम होगा। यहां जमा सभी प्रकार के कचरे को जलाकर नष्ट किया जाएगा।
विज्ञापन

सरकारी अस्पतालों से निकलने वाले कचरे से छुटकारा पाने के लिए सरकार ने नई पहल की है। जिले के छह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में मेडिकल कचरा इकट्ठा करने के लिए सरकार ने तीन-तीन लाख रुपये आवंटित किया है। बायो मेडिकल वेस्ट कलेक्शन शेड में एकत्रित कचरे को दूसरी जगह ले जाकर निस्तारित किया जाएगा। जिले के सरकारी अस्पतालों का मेडिकल कचरा निस्तारण के लिए एक प्राइवेट फर्म को ठेका मिला था। फर्म यह कचरा इंडस्ट्रीयल एरिया में फेंक देती थी। इससे खतरनाक मेडिकल कचरा इधर-उधर फैल रहा था। जिससे दुर्गंध उठती थी। मामले में लोगों ने कई बार शिकायत भी किया। इसे देखते हुए सरकार ने जिले की छह सीएचसी खलीलाबाद, मेंहदावल, सेमरियावां, नाथनगर, सांथा और मलौली में बायो मेडिकल वेस्ट कलेक्शन शेड्स निर्माण को मंजूरी दी है। इस सेंटर में उपयोग हो चुकी सिरिंज और कॉटन आदि के अलावा मांस अवशेष रखा जाएगा। इसके अलावा सामान्य कचरा भी रखने का इंतजाम होगा। यहां जमा सभी प्रकार के कचरे को जला दिया जाएगा। महानिदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं डॉ. पद्माकर सिंह ने सीएमओ को पत्र भेजकर निर्देश दिया है कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मेडिकल वेस्ट कलेक्शन शेड्स का निर्माण जल्द से जल्द करा दिया जाए। निर्माण होने के बाद सीएचसी की लगातार मॉनिटरिंग की जाए। जल्द होगा निर्माण : सीएमओ सीएमओ डॉ. हरिगोविंद सिंह ने बताया कि छह सीएचसी पर बायो मेडिकल वेस्ट कलेक्शन शेड्स का निर्माण कराया जाना है। जिसमें आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। जल्द ही इसका निर्माण कराकर अस्पताल से निकलने वाले कचरे का निस्तारण कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें