एक माह गांवों में होगा किसान कुंभ
फोटो
- दस जनवरी से 10 फरवरी तक भाजपा किसान मोर्चा करेगा आयोजन
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के नेतृत्व में गांव-गांव किसान कुंभ का आयोजन किया गया जाएगा। इसके लिए 10 जनवरी से 10 फरवरी तक का समय निर्धारित किया गया है। एक माह चलने वाले इस किसान कुंभ में केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा किसानों के हित में उठाए गए कदम की जानकारी लोगों का दी जाएगी।
रविवार को भाजपा कार्यालय पर आयोजित संयुक्त प्रेसवार्ता में किसान मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य डॉ. मनोज पांडेय, शिवा जी, राकेश मिश्र व जिलाध्यक्ष अनिल पांडेय ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि प्रदेश के 59 हजार ग्राम पंचायतों में किसान कुंभ लगाने की योजना है। जिले के तीनों विधान सभा क्षेत्रों के गांवों में किसान कुंभ आयोजित किया जाएगा। नेताओं ने कहा कि सरकार किसानों की आय दो गुना करने की दिशा में काम कर रही है। कृषि उपकरणों पर सब्सिडी दी जा रही है तो पशु मालिकों व मछुआरों का भी क्रेडिट कार्ड बनवाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा ही एक मात्र ऐसी पार्टी है जो किसानों के हित में काम कर रही है। इस दौरान विजयी पांडेय, विजय चौबे, मनोज मिश्र, दिनेश सिंह, गोरेलार यादव आदि लोग मौजूद रहे।
इंसेट-
किसान कुंभ के जिला संयोजक बने विजय
संतकबीरनगर। भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष अनिल पांडेय ने बताया कि किसान कुंभ के लिए विजय चौबे को जिला संयोजक बनाया गया है, जबकि विजयी पांडेय को खलीलाबाद, शिव बहादुर सिंह को मेंहदावल व उमेश सिंह को धनघटा विधान सभा क्षेत्र का संयोजक बनाया गया है।