नहीं मिले चिकित्सक, मरीज रहे परेशान
फोटो
दूर-दूूर से आए मरीज इधर उधर भटकते रहे
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। जिला अस्पताल में ओपीडी सेवा बंद होने से मरीज परेशान रहे। दूर-दूर से आए लोग ओपीडी में चिकित्सकों के बैठने का इंतजार करते रहे, लेकिन चिकित्सक नहीं आए।
मेंहदावल से आए रामचंद्र ने बताया कि बेटी के पैर में फैक्चर हो गया है, जिसे दिखाने के लिए अस्पताल आए थे, पर यहां बंदी है। अब दूसरे दिन आएंगे या तो प्राइवेट चिकित्सक को दिखाएंगे। पैली खास से आए पन्नालाल ने बताया कि उनके बेटे को कुत्ता ने काट लिया है। इंजेक्शन लगवाने आए थे, लेकिन कोई भी कर्मचारी व चिकित्सक यहां पर नहीं मिला। अब प्राइवेट अस्पताल का सहारा लेना पड़ेगा। धनघटा से आए जगदीश ने बताया कि अपने एक साथी को दिखाने आए थे, पर यहंा पर कोई नहीं है। हर तरफ हंगामा हो रहा है। अस्पताल प्रशासन को सबसे पहले मरीजों के इलाज की व्यवस्था करनी चाहिए। पड़री से आए संजय यादव ने बताया कि अपने एक परिजन को दिखाने लाए थे। डॉक्टर नहीं मिले, जिससे काफी परेशानी हो रही है। समझ में नहीं आ रहा है कि किसे दिखाएं। प्राइवेट डॉक्टरों पर भरोसा नहीं है।