फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाद्य विभाग की टीम ने की छापेमारी

विज्ञापन
विज्ञापन
खाद्य विभाग की टीम ने छापेमारी कर कई दुकानों से लिए नमूने
विज्ञापन

फोटो
सांथा, लेडुआ महुआ, नंदौर और खलीलाबाद में चला अभियान
नमूने को जांच के लिए लैब भेजा
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने मंगलवार को कई जगहों पर छापेमारी की। इस दौरान दुकानों और दुधियों से नमूने लिए। नमूनो को जांच के लिए लैब भेज दिया। टीम की छापेमारी से दुकानदारों में हड़कंप मचा रहा।
विज्ञापन

खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की अभिहित अधिकारी मंजूषा सिंह ने बताया कि खाद्य सुरक्षा अधिकारी राजमणि प्रजापति ने लेेडुआ महुआ में एक दुकान पर छापेमारी की। वहा से फेन के नमूने लिए। इसके साथ ही एक अन्य मिठाई की दुकान से बेसन लड्डू के नमूने लिए। खाद्य सुरक्षा अधिकारी धर्मराज ने लेेेडुआ महुआ स्थित एक फर्म से रस्क, छेना मिठाई के नमूने लिए। जबकि खाद्य सुरक्षा अधिकारी विनोद ने सांथा के में फर्म से नमकीन के नमूने लिए। उन्होंने बताया कि खलीलाबाद के मिल चौराहे से दो दुधियों से गाय और भैस के दूध के नमूने लिए गए है। सभी नमूनों को जांच के लिए लैब भेजा जा रहा है। जांच रिनोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि यह अभियान अभी आगे चलता रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें