फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ोटी कटी बेहोश

विज्ञापन
विज्ञापन
दो महिलाओं की कटी चोटी
विज्ञापन

संतकबीरनगर। महुली क्षेत्र के जपतिया और धनघटा क्षेत्र के जोगीपुर में बुधवार को दो महिलाओं की चोटी कट गई।चोटी कटते ही महिलाए सदमें के कारण बेहोश हो गई। जपतिया की रहने वाली पीड़िति महिला को परिजन सीएचसी नाथनगर ले गए, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। मुखलिसपुर कस्बा निवासी त्रिजुगी नाथ तिवारी ने बताया की जपतिया गांव निवासी मोती लाल की पत्नी चंदा बुधवार की सुबह दस बजे के लगभग अपने घर की अन्य महिलाओ के पास बैठकर बात कर रही थी। उसी दौरान चंदा की चोटी कट गई। चोटी कटी देख चंदा देवी तत्काल बेहोश हो गई। परिजन होश में लाने का प्रयास किए, लेकिन वह होश में नहीं आई तो परिजन उसे सीएचसी नाथनगर ले गए। जहां उसे होश न आने पर डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। इसी तरह धनघटा क्षेत्र के जोगीपुर गांव की रहने वालरी 27 वर्षीय रीना पत्नी विनोद कुमार ने बताया कि बुधवार की शाम को वह छप्पर में खाना बना रही थी। उसी दौरान अचानक उनकी चोटी कट कर नीचे गिर गई। जिसे देख कर वह सहम गई। बाद में घर के अन्य परिजन और आस-पास के लोग जुट गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें