फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बखिरा क्षेत्र के किठिऊरी गांव का मामला

विज्ञापन
विज्ञापन
बेलहर(संतकबीरनगर)। बखिरा क्षेत्र के किठिऊरी गांव में मंगलवार रात महिला की चोटी कट गई। इस घटना से महिला के सिर में दर्ज होने लगा। इस घटना से महिला सहमी हुई है। किठिऊरी गांव निवासी में सुनीता(32) पुत्री भागीरथी ने बताया कि वह मंगलवार रात आठ बजे के करीब भोजन करके छत पर सोने चली गई। कुछ देर बाद सोते समय उसे अचानक लगा कि सिर के कोई बाल कोई नोच रहा है। उसने उठकर देखा तो चोटी कटी हुई थी। इसके बाद उसके सिर में दर्द होने लगा। नीचे आकर उसने चोटी कटने की जानकारी घरवालों को दी तो वे लोग परेशान हो गए। जानकारी पर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। बुधवार की सुबह भी उसके घर बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। वैसे घरवालों ने पुलिस को मामले की जानकारी नहीं दी। एसपी हेमराज मीणा ने बताया कि चोटी कटने की घटना सिर्फ अफवाह है। यह साइक्लोजिकल बीमारी की उपज है। लोगों को अफवाह पर गौर नहीं करना चाहिए। यदि कोई चोटी कटने की अफवाह फैलाता है तो पुलिस को सूचना देनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें