मेंहदावल(संतकबीरनगर)। नगर पंचायत के ईओ प्रदीप कुमार शुक्ला बुधवार को जूनियर हाईस्कूल में बुधवार को अचानक 10.40 बजे पहुंचे और प्रधानाध्यापक पढ़ाने की अनुमति मांगी। फिर क्या था, आठवीं की क्लास में पहुंचे और बच्चों से सामान्य परिचय के बाद पढ़ाने में जुट गए। पहले दिन 11 से 12 बजे तक उन्होंने सामाजिक विज्ञान में ‘मानव जीवन की उत्पत्ति’ के टॉपिक पर प्रकाश डाला। इसमें मानव की उत्पत्ति से जुड़ी विविध जानकारियां बच्चों को दी। साथ ही प्रतिदिन कोई न कोई विषय एक घंटा पढ़ाने का वादा किया।
ईओ ने बताया कि विषय की पढ़ाई के साथ वे बच्चों से साथ अपने अनुभवों को साक्षा करते हुए नवीन आविष्कारों की जानकारी भी देंगे। ईओ के इस प्रयास को सार्थक बनाने के लिए खंड शिक्षा अधिकारी श्याम सुंदर पटेल भी पहुंच गये और ईओ के इस पहल की सराहना की। फिलहाल ईओ को अपने बीच पाकर बच्चों ने पूरे उत्साह के साथ पढ़ने में रुचि दिखाई। जिसकी चर्चा अध्यापकों में भी।